inDrive की शुरुआत अन्याय के खिलाफ एक प्रतिक्रिया के रुप में हुई

हमारी कहानी देखें
यात्रा शुरू करने के लिए स्क्रॉल करें
-45°C
कीमत ×3
story image
हमारी कहानी

यह याकुतस्क शहर में 2012 के नए साल की शाम की बात है

तापमान -45°C (-49 °F) तक गिर गया था। स्थानीय टैक्सी कंपनियों ने मिलकर अपनी कीमतों में गलत तरीके से बढ़ोतरी कर दी थी जिससे कई स्थानीय लोग सर्दियों में फंसे रह गए। कीमत में इस अनुचित बढ़ोतरी ने याकुतस्क के लोगों को नाराज कर दिया, इसलिए वे सोशल मीडिया का इस्तेमाल, राइड खोजने और अपनी तरफ़ से कीमत ऑफ़र पेश करने के लिए, करने लगे। सबसे ज़रूरी बात यह है कि वे उचित कीमतों पर सहमत हुए। जो एक ऑनलाइन जमीनी सामूहिक कार्रवाई के रूप में शुरू हुआ, वह अंततः inDrive ऐप बन गया।

हमारे मूल्य

हमें रास्ता दिखाने वाले मूल्य

लोग

और अधिक जानेंclose icon
लोग

लोग

हम सभी के लिए जगह बनाते हैं, और भरोसे और सहायता का निर्माण करते हैं हम लगातार खुद को, अपने समुदाय और दुनिया को विकसित करने की कोशिश करते रहते हैं। हम अपनी ताकत के बारे में जानते हैं और इसे हाइलाइट कर, अपनी टीम में उपलब्धियों का जश्न मनाते हैं हम दूसरों की भावनाओं का ख्याल रख, सम्मान और स्पष्टता के साथ फ़ीडबैक देते और लेते हैं

बंद करेंclose icon

लोग

हम सभी के लिए जगह बनाते हैं, और भरोसे और सहायता का निर्माण करते हैं हम लगातार खुद को, अपने समुदाय और दुनिया को विकसित करने की कोशिश करते रहते हैं। हम अपनी ताकत के बारे में जानते हैं और इसे हाइलाइट कर, अपनी टीम में उपलब्धियों का जश्न मनाते हैं हम दूसरों की भावनाओं का ख्याल रख, सम्मान और स्पष्टता के साथ फ़ीडबैक देते और लेते हैं

उद्देश्य

और अधिक जानेंclose icon
उद्देश्य

उद्देश्य

हम अपने मिशन और विज़न के प्रति पूरी तरह से समर्पित हैं। हम अपने हर दिन के काम को अपने प्रेरक लक्ष्यों से जोड़ कर रखते हैं हम दुनिया में सकारात्मक बदलाव को बढ़ाते हैं, अपने उदाहरण के जरिये अपने आस-पास के लोगों को प्रेरित करते हैं हम प्रभाव बढ़ाने के लिए कारोबार बढ़ाते हैं — और यह प्रभाव हमारे कारोबार को बढ़ाता है

बंद करेंclose icon

उद्देश्य

हम अपने मिशन और विज़न के प्रति पूरी तरह से समर्पित हैं। हम अपने हर दिन के काम को अपने प्रेरक लक्ष्यों से जोड़ कर रखते हैं हम दुनिया में सकारात्मक बदलाव को बढ़ाते हैं, अपने उदाहरण के जरिये अपने आस-पास के लोगों को प्रेरित करते हैं हम प्रभाव बढ़ाने के लिए कारोबार बढ़ाते हैं — और यह प्रभाव हमारे कारोबार को बढ़ाता है

प्रदर्शन

और अधिक जानेंclose icon
प्रदर्शन

प्रदर्शन

हम हर लक्ष्य को पाने के लिए — हम तेज़ी से काम करते हैं — स्मार्ट, रचनात्मक लेकिन आसान तरीके से हमें अपने काम की बहुत ज़्यादा परवाह है — जो हमारे दायरे में है उसकी भी और उसके बाहर भी। हम या तो जीतते हैं या सीखते हैं

बंद करेंclose icon

प्रदर्शन

हम हर लक्ष्य को पाने के लिए — हम तेज़ी से काम करते हैं — स्मार्ट, रचनात्मक लेकिन आसान तरीके से हमें अपने काम की बहुत ज़्यादा परवाह है — जो हमारे दायरे में है उसकी भी और उसके बाहर भी। हम या तो जीतते हैं या सीखते हैं

heart image

पारदर्शिता और विकल्प के लिए पीयर-टू-पीयर

यह प्लेटफॉर्म ज़रूरी सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है जो जीवन की बुनियादी ज़रूरतों को पूरा करता है और मूल कीमतों पर आधारित है। सभी निष्पक्ष व्यावसायिक प्रथाओं के सिद्धांतों में समाहित है।

verticals image
  • 48देश
  • 1105शहरों
  • 360मिलियन बार ऐप इंस्टॉल

2013 में स्थापित और 2018 में अमेरिका में निगमित, inDrive आज 48 देशों के 1105 से ज़्यादा शहरों में मौजूद है। 2022 में कंपनी ने रूस के अपने सारे कारोबार को बेचकर, वहां अपनी कंपनी बंद कर दी। 2022 और फिर से 2023 में, inDrive, Google Play और ऐप स्टोर डेटा के आधार पर पूरी दुनिया में दूसरा सबसे ज़्यादा बार डाउनलोड किया जाने वाला ऐप था।

मील के पत्थर

कंपनी का मिशन जारी है

  • $1.23Bकंपनी का मूल्य

    2021 में $150 मिलियन का निवेश सुरक्षित करने के बाद, कंपनी एक यूनिकॉर्न बन गई

    2021
  • >2700दुनिया भर में कर्मचारी
  • $150 मिलियन

    inDrive ने एक अभिनव हाइब्रिड इंस्ट्रूमेंट के साथ General Catalyst से 150 मिलियन डॉलर जुटाए

    2023
  • $150 मिलियन

    कंपनी ने Insight Partners, General Catalyst और Bond Capital के साथ निवेश समझौता पूरा कर लिया है

    2021
  • विकास जारी है

    इस वित्तपोषण को 2024 तक बढ़ाने से विकास को बढ़ावा देने, अपना बिज़नेस बढ़ाने और नए क्षेत्रों में निवेश करने में हमें मदद मिली

    2024
circle imagephone image
circle image

inDrive दुनिया भर के समुदायों में अन्याय को चुनौती देने के लिए प्रतिबद्ध है

ट्रांसपोर्ट सेवा के दायरे से बढ़कर, हम इंटरसिटी सेवा, डिलीवरी सेवा, फ्रेट सेवा और लेंडिंग सेवा(क्रेडिट देने की सुविधा) भी ऑफ़र करते हैं। साथ ही काम करने के विभिन्न बाजारों में हम ऑन-डिमांड टास्क सेवाएं भी देते हैं।

हमारा प्रभाव

बिज़नेस में निष्पक्षता बनाए रखने के साथ-साथ, inDrive दुनिया भर में 7 गैर-लाभकारी कार्यक्रम भी चलाती है।

हम उन समुदायों में शिक्षा, खेल और कला तक पहुंच का समर्थन करने के लिए समर्पित हैं जहां हम काम करते हैं। आखिरकार, inDrive की नींव लोगों द्वारा संचालित समाधान खोजने के दौरान हुई थी। वैसे भी हमारा मानना है कि लोगों और समुदायों में निवेश, एक बेहतर दुनिया बनाती और अवसर पैदा करती है। inDrive लोगों द्वारा लोगों के लिए संचालित एक कंपनी है। हम मानते हैं कि तकनीक हमें महान काम करने में सक्षम बनाती है, लेकिन यह भी मानते हैं कि यह मानवीय सहानुभूति का विकल्प नहीं हो सकती।

और पढ़ें

हम उन समुदायों में शिक्षा, खेल और कला तक पहुंच का समर्थन करने के लिए समर्पित हैं जहां हम काम करते हैं। आखिरकार, inDrive की नींव लोगों द्वारा संचालित समाधान खोजने के दौरान हुई थी। वैसे भी हमारा मानना है कि लोगों और समुदायों में निवेश, एक बेहतर दुनिया बनाती और अवसर पैदा करती है। inDrive लोगों द्वारा लोगों के लिए संचालित एक कंपनी है। हम मानते हैं कि तकनीक हमें महान काम करने में सक्षम बनाती है, लेकिन यह भी मानते हैं कि यह मानवीय सहानुभूति का विकल्प नहीं हो सकती।

और पढ़ें

IT स्टार्टअप की महिला संस्थापकों के लिए पुरस्कार जिन्होंने सबसे ज़रूरी विकासात्मक प्रभाव डाले हैं।

एक कार्यक्रम जो युवा लोगों को बदलाव लाने वाला नेता बनने के लिए प्रेरित करता है। वैसा नेता जो दुनिया को ज़्यादा टिकाऊ, समावेशी और न्यायपूर्ण बनाए।

सभी सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि के छात्रों को निःशुल्क, समस्या-आधारित स्नातक शिक्षा देते हुए, inVision U मध्य एशिया के संस्थापकों, भविष्य के सामाजिक और उद्यमशील नेताओं को शिक्षित करता है

बड़े केंद्र/बिज़नेस या स्टार्टअप समुदायों की मदद के बिना शुरू हुए तकनीक के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ स्टार्टअप संस्थापकों के लिए अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार

एक अंतरराष्ट्रीय परियोजना जिसमें फिल्म पुरस्कार और प्रशिक्षण प्रयोगशालाएं शामिल हैं, जिसका उद्देश्य विकासशील फिल्म उद्योगों के फिल्म निर्माताओं का समर्थन करना है

छोटे शहरों और दूरदराज के क्षेत्रों में बच्चों को निःशुल्क फ़ुटबॉल कक्षाएं प्रदान करने की एक गैर-लाभकारी पहल

सुलभ और समावेशी दौड़ कार्यक्रमों का आयोजन कर, दौड़ उद्योग को सशक्त बनाना

आर्सेन टॉम्स्की

CEO और संस्थापक

आर्सेन inDrive की वैश्विक टीम का नेतृत्व करते हैं, जिसमें लगभग 3,000 कर्मचारी शामिल हैं और कंपनी के मिशन को आगे बढ़ा रहे हैं। निष्पक्ष भुगतान की कमाई के अवसरों के जरिए, वे समुदायों को सशक्त बनाने और दुनिया भर के कम सेवित क्षेत्रों में सामाजिक गतिशीलता बढ़ाने के लिए समर्पित हैं। अपनी नेतृत्वकारी भूमिका के अलावा, आर्सेन एक उत्साही धावक भी हैं और उन्होंने शिकागो और टोक्यो मैराथन सफलतापूर्वक पूरी की हैं।

अभय लांबा

चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (मुख्य वित्तीय अधिकारी)

अभय कंपनी के वित्तीय संगठन का नेतृत्व करते हैं और प्रौद्योगिकी तथा वित्त क्षेत्र में 30 से अधिक वर्षों का अनुभव रखते हैं। हाल ही में वे RingCentral में CFO के रूप में कार्यरत थे, जहां उन्होंने कंपनी का, उसके मुख्य बाजारों में AI-आधारित बड़े बदलावों के दौरान सफलतापूर्वक मार्गदर्शन दिया। उनके नेतृत्व अनुभव में Amazon Web Services, Cisco और Autodesk में वरिष्ठ कार्यकारी भूमिकाएं भी शामिल हैं। अपने करियर की शुरुआत में, उन्होंने वॉल स्ट्रीट पर 15 वर्षों तक इक्विटी विश्लेषक के रूप में काम किया।

एव्जेनिया मातरोसोवा

चीफ राइड-हेलिंग ऑफिसर

एक पूरी तरह सक्रिय बिजनेस लीडर के रूप में, एव्जेनिया inDrive के मुख्य ride-hailing व्यवसाय और वैश्विक मार्केटिंग का एंड-टू-एंड प्रबंधन संभालती हैं। वे 2022 में कंपनी से जुड़ीं और अपने साथ P&G में 14 वर्षों तक काम करने का अनुभव साथ लाईं। P&G में उन्होंने रणनीति निर्माण और कई प्रसिद्ध उपभोक्ता ब्रांड के विकास का नेतृत्व किया। इससे पहले वे Yandex.Eats में Chief Marketing Officer के पद पर भी काम कर चुकी हैं।

आंद्रिस स्मित

चीफ ग्रोथ बिज़नेस ऑफिसर

आंद्रिस inDrive के ride-hailing व्यवसाय से आगे के रणनीतिक विस्तार का नेतृत्व करते हैं। उनके पोर्टफोलियो में inDrive Money, inDrive शहर से शहर, inDrive डिलीवरी, एडवरटाइजिंग और सुपर ऐप जैसी प्रमुख पहलें शामिल हैं, साथ ही नए वेंचर की देखरेख भी, जो inDrive की कॉर्पोरेट डेवलपमेंट इकाई है और उभरते बाजारों में उच्च क्षमता वाले स्टार्टअप की पहचान और समर्थन पर केंद्रित है। वे पहले एक टेक उद्यमी रह चुके हैं और Morgan Stanley तथा Aviva जैसी अग्रणी कंपनियों में बड़े विकास, परिवर्तन और अधिग्रहण परियोजनाओं का नेतृत्व कर चुके हैं।

तातियाना टेरेन्टीवा

जनरल काउंसल

तातियाना 2015 में inDrive से जुड़ीं और कंपनी के Legal, Public Policy और Compliance कामों का नेतृत्व करती हैं, जिससे मजबूत कानूनी निगरानी और रणनीतिक नियामकीय समन्वय सुनिश्चित होता है। वे Aurora Tech Award की लंबे समय से समर्थक रही हैं, जो तकनीक क्षेत्र में नवाचारी महिला संस्थापकों को सम्मानित और प्रोत्साहित करता है और कई बार जूरी सदस्य के रूप में भी काम कर चुकी हैं।

सिद्ध मंत्री

चीफ प्रोडक्ट ऑफfसर (मुख्य उत्पाद अधिकारी)

सिद्ध inDrive की वैश्विक प्रोडक्ट रणनीति का नेतृत्व करते हैं, जिसका उद्देश्य आकर्षक ग्राहक मूल्य निर्माण के जरिए एक अरब लोगों के लिए निष्पक्ष विकल्प उपलब्ध कराना और व्यावसायिक परिणाम हासिल करना है। Microsoft, Grab, Disney+ और Careem में 20 से अधिक वर्षों के अनुभव के साथ, सिद्ध ने ऐसे उत्पाद विकसित किए हैं जिन्हें दुनिया भर में करोड़ों उपयोगकर्ता पसंद करते हैं। उन्हें 2024 में दुनिया के शीर्ष Chief Product Officers में से एक के रूप में मान्यता मिली।

यूरी मिसनिक

चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी)

यूरी inDrive की वैश्विक टेक्नोलॉजी, डेटा और AI रणनीति का नेतृत्व करते हैं और क्लाउड एवं डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के क्षेत्र में उच्च-प्रभाव वाले कार्यक्रम विकसित करने का दो दशकों से अधिक का अंतरराष्ट्रीय अनुभव रखते हैं। inDrive में शामिल होने से पहले, उन्होंने Microsoft और AWS के साथ-साथ HSBC, National Australia Bank और First Abu Dhabi Bank में वरिष्ठ तकनीकी नेतृत्व भूमिकाएं निभाईं। यूरी ने अपने करियर की शुरुआत अकादमिक क्षेत्र से की थी, जहां उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय शोध परियोजनाओं में योगदान दिया।

inDrive में अभी

सामग्री

ब्रांड परिसंपत्तियां